Paresh Rawal Returns in Hera Pheri 3: हेराफेरी 3 में बाबू भैया की वापसी – खत्म हुआ विवाद!

Paresh Rawal Returns in Hera Pheri 3: जी हां, हेराफेरी जिसमें कि बाबू भैया मस्ती करते हुए नजर आते हैं। लेकिन एक ट्वीट सब कुछ हिला कर चली गई थी। हेराफेरी 3 को लेकर परेश रावल ने ट्वीट कर दिया था कि वह अब इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा नहीं हैं। यह किरदार उनके लिए फांसी का फंदा बन गया। घुटन होती है और इसी के चलते अक्षय कुमार और बाबू भैया यानी कि हमारे परेश रावल के बीच में कानूनी जंग बिछड़ गई थी।

Paresh Rawal Returns in Hera Pheri 3

लेकिन एक अच्छी खबर सामने आ रही है। Hera Pheri 3 है उसमें अब बाबूराव यानी कि परेश रावल आपको नजर आएंगे। कहते हैं ना कि अगर किसी चीज को दिल से चाहो तो फिर पूरी कायनात उसे पूरा करने में लग जाती है।

यह कहावत हेराफेरी फ्रेंचाइजी के लिए एकदम फिट बैठती है। करोड़ों फैंस की यह दुआ थी। करोड़ों फैंस की यह पुकार थी। करोड़ों फैंस यह चाहते थे कि बाबू भैया जो हैं वह आ जाएं और श्याम और राजू के साथ मिलकर एक बार फिर से हमें गुदगुदाएं।

Controversy is over – Paresh Rawal confirms

Hera Pheri 3 का विवाद अब खत्म हो चुका है। दोस्तों, परेश रावल ने इसकी खुद पुष्टि कर दी है। हाल ही में परेश रावल ने एक इंटरव्यू में Hera Pheri 3 से जुड़े विवाद पर खुलकर बात की।

Paresh Rawal Interview

उन्होंने कहा कि यह कोई विवाद नहीं था। वह सिर्फ यह चाहते थे कि सभी साथ आकर मेहनत करें। अब सारे मामले सुलझ चुके हैं।
हिमांशु मेहता संग बातचीत में परेश रावल ने कहा:

“नहीं, कोई कंट्रोवर्सी कुछ नहीं है। क्या होता है कि जब कोई चीज इतनी लोगों को भाती है तब हमें थोड़ा और सावधान होने की जरूरत होती है।
ऑडियंस के लिए हमारी एक जिम्मेदारी होती है और वो लोग बैठे हैं। ठीक है?
आपको इतना प्यार करते हैं। आपकी चीजों को नजरअंदाज या हल्के में नहीं ले सकते हैं।
आपको मेहनत करने दो। ठीक है?
तो मेरा यही है कि सब साथ में आएं और मेहनत करें। और कुछ नहीं, लेकिन यह कोई विवाद नहीं था।
अब हमारे बीच में सब कुछ सुलझ गया है।”

Baburao Returns

बाबूराव बनकर एक बार फिर से परेश रावल अब वापस आएंगे। परेश रावल ने आगे कहा कि Hera Pheri 3 की फिल्म मेकिंग पर बात की है। उनका कहना है कि फिल्म पहले जैसी आने वाली थी, वैसी ही आएगी।

उन्होंने कहा:
“फिल्म पहले भी आने वाली थी, लेकिन क्या होता है कि थोड़ा एक-दूसरे को फाइन ट्यून करना पड़ता है, क्योंकि सभी क्रिएटिव लोग हैं — जैसे प्रियदर्शन, अक्षय, सुनील शेट्टी — ये सभी मेरे कई सालों से दोस्त हैं।”

Hera Pheri 3 Stopped

कुछ समय पहले परेश रावल Hera Pheri 3 से बाहर हो गए थे। हेराफेरी फ्रेंचाइजी का दिल टूट गया था। फैंस का दिल टूट गया था। अक्षय नाखुश थे। दोनों एक्टर्स के बीच में विवादों की बातें आई थीं। अक्षय ने कानूनी सहारा भी ले लिया था।

लेकिन अब जो है यह फिल्म आ रही है। वैसे आपको बता दूं कि Hera Pheri 3 जो है, वो 2015 से बनने की बातें चल रही हैं।

पहले इसमें अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम फाइनल हो गए थे। ऑलमोस्ट जो है रिलीजिंग शॉट्स वगैरह की तैयारी हो गई थी। प्रोमोज वगैरह की तैयारी हो गई थी और अनाउंसमेंट हो गई थी।

Akshay Kumar Bought Rights

लेकिन बाद में जो है अक्षय कुमार ने इस फिल्म के राइट्स खरीदे हैं और अब यह फिल्म दोबारा बनकर आने वाली है।

Leave a Comment